ठेकेदार ने फिर कि पूरे मामले में लीपापोती, आनन-फानन में सड़क के भरे गड्ढे

सहारनपुर/ देवबंद।  (प्रशांत त्यागी)

देवबंद विधानसभा क्षेत्र के गांव गंगदासपुर जट्ट में सड़क निर्माण कार्य में हुई के मामले की जांच मुख्यमंत्री कार्यालय में सहारनपुर डीएम को सौंप दी है। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा मंडी समिति के अधिकारियों से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगदासपुर जट्ट में मंडी समिति के माध्यम से डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए गांव में प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क निर्माण कार्य में भारी स्तर पर धांधली हुई है। ठेकेदार द्वारा मानक के अनुसार कार्य नहीं किया गया जिससे सरकार के पैसे की बर्बादी हुई है। इतना ही नहीं पूरे मामले का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, वायरल वीडियो में गांव के कुछ युवक सड़क निर्माण कार्य में लगाई गई सामग्री को दिखाते हुए नजर आए थे। बताया जाता है की घटिया स्तर की सामग्री सड़क निर्माण में लगाई गई थी। पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में संज्ञान लिया और सहारनपुर डीएम को जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद सहारनपुर डीएम दिनेश चंद्र ने पूरे मामले में मंडी समिति के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

उखड़ी सड़क पर आनन-फानन में डाली गई घटिया निर्माण सामग्री

सड़क निर्माण कार्यों में लगाई गई घटिया सामग्री का मामला जैसे कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मंडी समिति के अधिकारियों ने पूरे मामले को रफा दफा करने के लिए आनन-फानन उखड़ी सड़क पर माल डलवाते हुए लीपापोती कर दी। आप देखना है कि विभाग पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है?

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *