मुज़फ्फरनगर,शुक्रवार 17 मई: योग साधना आश्रम बघरा के मुख्य महंत यशवीर महाराज जी की चेतावनी के बाद आज शिव चौक के आसपास लगे हुए ठेले 50 मीटर के दायरे के अतिक्रमण को आज जिला प्रशासन ने हटवा दिया है,बता दे शिव चौक के आसपास कुछ ठेले वालों के द्वारा अतिक्रमण किया हुआ था जिसको लेकर यशवीर जी महाराज ने अतिक्रमण हटवाने की चेतावनी दी थी और कहा था यदि अतिक्रमण नहीं हटता है तो शनिवार को शिव चौक पर हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन होगा,

स्वामी यशवीर जी महाराज ने प्रशासन को धन्यवाद दिया
शिवचौक पर मंदिर के आसपास 50 मीटर की दूरी तक सभी रेहड़ी ठेले हटा दिये गए है जिला पुलिस प्रशासन का बहुत धन्यवाद इस पुण्य के कार्य को करने के लिए।।


