एक घर में घुसे नाग नागिन, बाहर निकालने के लिए बुलानी पड़ गई पुलिस
सहारनपुर/देवबंद
देवबंद के गांव चंदेना कोली से एक अद्भुत घटना सामने आई है। घर में घुसे नाग और नागिन प्यार करते रहे तो वही पुलिस उनकी सुरक्षा में तैनात नजर आई। 12 घंटे की कड़ी मशक्कत नाग और नागिन को बामुश्किल घर से बाहर निकल गया।
हुआ कुछ यूं की देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेना कोली निवासी किसान प्रकाश वीर के घर में नाग और नागिन का जोड़ा घुस आया, और एक दूसरे से लिपट कर प्यार करने लगा। दोनों का मिलन और प्यार देखकर गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लेकिन प्रकाश वीर के घर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। एक बार तो किसी तरह ग्रामीणों ने नाग और नागिन को अलग करते हुए नाग को घर से बाहर निकाल दिया। लेकिन नागिन के प्यार में मोहित हुआ नाग थोड़ी ही देर बाद फिर से आ गया और नागिन से लिपट गया। करीब 12 घंटे तक दोनों के बीच प्यार और मिलन चला रहा। हार थक किसान द्वारा पूरे मामले की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। इसके बाद यहां पर पुलिस पहुंची और नाग और नागिन को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल साबित हुई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर ही बैठ गई और नाग और नागिन आपस में प्यार और मिलान करते रहे। एकाएक रात्रि 11:30 बजे नाग और नागिन वहां से खुद ही चले गए। किसान प्रकाश वीर ने बताया की घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। उधर, पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग जमकर देख रहे हैं।
प्रशांत त्यागी

