सहारनपुर/देवबंद

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने कहा कि 4 जून के बाद उत्तर प्रदेश सुमित अन्य राज्यों के त्यागी भूमिहार बहुल गांवों में ‌ भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने के साथ-साथ परशुराम ग्राम के नाम से बोर्ड लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

रविवार को विशेष वार्ता करते हुए राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने कहा त्यागी ब्राह्मण समाज का देश की जंगे आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रवादी निर्माण दल भगवान परशुराम की विचारधारा से निकला एक बड़ी राजनीतिक क्रांति धारा है जिसका उद्देश्य समाज में एकता और अखंडता को लाना है। भगवान परशुराम ने भी‌ हमेशा‌ राक्षस प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ युद्ध लड़ा और उन्हें सृष्टि से समाप्त करने का काम किया था। इसी विचारधारा से राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल समाज को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा जल्द ही त्यागी बहुल गांव के सामने परशुराम ग्राम के नाम से बोर्ड स्थापित किए जाएंगे और हर गांव में सब की सहमति से भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रीकांत त्यागी ने एक सवाल के जवाब में कहा उनका राजनीति में आना समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत करना है। समाज के युवाओं को आगे बढ़ाना है। यही उनका जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल द्वारा 4 जून के बाद सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। सदस्यता का शुल्क ₹10 रखा गया है, समाज का यह छोटा सा सहयोग राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल को मजबूत करेगा और समाज की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने आरोप लगाया आज सत्ता में समाज के बदौलत बैठे लोग उनका ही उत्पीड़न कर रहे हैं। अब समाज एक विचारधारा के तहत काम करेगा और अपने हक और मान सम्मान की लड़ाई राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के झंडे तले लड़ेगा। उन्होंने कहा वह एक विचारधारा से निकले नेता है समाज को भी उसी विचारधारा से जोड़ना उनका मुख्य लक्ष्य है। भगवान परशुराम हम सब के आराध्य देव हैं और हम उनके अनुसरण पर ही काम कर रहे हैं। श्रीकांत त्यागी ने कहा भगवान परशुराम के इतिहास और उनके योगदान व उनके द्वारा किए गए कर्मों को जानने के लिए भी युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर यूपी, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल की कार्यकारिणी गठित हो चुकी है। उनका उद्देश्य अब संगठन के विस्तार और उसको मजबूत करना है।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *