अनुज त्यागी/राजसत्ता पोस्ट

मुज़फ्फरनगर।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज में किया गया।

उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व उर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर रहे।

मुख्य वक्ता ने भाजपा के निर्माण से आज तक के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासन में रह कर देश की सेवा और अंतोदय के लिए कार्य करता है। डॉ सोमेंद्र तोमर ने भाजपा को केंद्र और राज्य सरकार को योजना के विषय में बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश प्रदेश में शिक्षा परिवहन सड़क रेल लाइन के जाल बिछा कर यात्रा को सुगम किया है।बिजली आपूर्ति से व्यापार आसान हुआ है

दूसरा सत्र राज्यमंत्री स्वत्रंत प्रभार कपिलदेव अग्रवाल , भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला रहे।

मंत्री कपिल देव ने भाजपा के मूल विचारो के विषय में बताते हुए कहा कि भाजपा का सिद्धांत प्रत्येक व्यक्ति का विकास करना देश em युवाओं को रोजगार देने वाला बनना है भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने आगामी योजनाओं कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अध्यक्षता कार्तिक काकरान जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा व संचालन श्याम रहेजा ,जिला महामंत्री रजत त्यागी ने किया। कार्यक्रम में रजत जैन जिला मीडिया प्रभारी,सचिन त्यागी प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य,विनीत बालियान क्षेत्रीय मंत्री, कुशवेंद्र तोमर क्षेत्रीय सदस्य , अमन जैन, विनोद चौहान क्षेत्रीय सदस्य,अभय जैन राहुल चौहान कीर्तियांश तोमर सोनित प्रजापति विकास कौशिक नीरज कश्यप अजय सागर जिला उपाध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री आदि बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता रहे।।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *