मुजफ्फरनगर।पंजाब के अमृतसर में आयोजित आल यूनिवर्सिटी कॉम्पिटिशन में यूपी के मुजफ्फरनगर के लाल ने अपना परचम लहरा दिया ।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी निवासी किराना व्यापारी संजय कश्यप के बेटे तुषार कुमार ने जूडो में आल यूनिवर्सिटी कॉम्पिटिशन में विजय हासिल कर खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई कर लिया, ऐसा करने वाले वह यूपी के एकमात्र खिलाड़ी रहे।

आपको बता दे तुषार के पिता मोहल्ले में ही किराना की छोटी सी दुकान चलाते है व बेहद साधारण परिवार से है, परंतु उन्होंने कभी अपने बच्चो के कौशल के आगे किसी प्रकार के अभाव को नही आने दिया और उन्हें सदैव प्रोत्साहित किया।

