अनुज त्यागी
मुजफ्फरनगर।श्री अयोध्या जी में प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति गुरु चंद्रमोहन जी के प्रेरणा से हिंद मजदूर किसान समिति के किसानों की ओर से 108 क्विंटल गुड़ ट्रक को आज केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने आज सुबह मुजफ्फरनगर शिव चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा यह मुजफ्फरनगर जनपदवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है कि प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में हम अपने जनपद का प्रसिद्ध गुड़ भेंट कर पा रहे है।।


