मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ बसपा नेता और बसपा में अलग-अलग पदों पर बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके जियाउल रहमान आज बसपा छोड़ दिल्ली में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में अपने साथियों के साथ रालोद ज्वाइन की.

जिया उर रहमान ने बसपा में पिछले 26 साल से सक्रिय जुड़े हुए थे वह मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भी बसपा के उम्मीदवार रह चुके हैं, जियाउर रहमान मेरठ सहारनपुर जिलों के बसपा कोऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं और सहारनपुर मंडल अध्यक्ष भी रहे हैं बसपा सुप्रीमो बहन मायावती से उनकी निकटता रही है, जिया उर रहमान के पिता अजीजुर रहमान भट्टे वाले भी कांग्रेस में रहे थे. पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि जियाउर रहमान ने रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी से दिल्ली में मुलाकात की थी और वह बसपा छोड़ रालोद में शामिल होंगे आज मंगलवार को वह अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए!!


