
कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा
दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस उ0नि0 चन्दन सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 255/23 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित छ अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र स्व0 जगमोहन नि0 वार्ड नं0 01 सिराथू थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को सिराथू ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

