Breaking news
अनुज त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकासखण्ड के ग्राम नंगला राई में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का सैकड़ो ग्रामीणों के द्वारा फूल माला एवं ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर अंबेडकर पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दलित समाज के लोगों के लिए अपने निधि से बारातघर बनवाने की घोषणा की।
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नगला राई स्थित अम्बेडकर पार्क पर शिव शक्ति धाम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन धीमान के सौजन्य से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने शिरकत की।इस अवसर पर गांव में पहुंचने पर केंद्र राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान,चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर,बघरा ब्लॉक प्रमुख गौरव पंवार,जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी आदि का वरिष्ठ भाजपा नेता संजय धीमान,शिव शक्ति धाम अध्यक्ष सचिन धीमान,महिपाल,जयपाल आदि अतिथियों के द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है तथा जो भी योजना चला रही है वह हर वर्ग के लिए है चाहे वह किसान सम्मान निधि योजना हो या फ्री राशन योजना हो।जब से प्रदेश व देश में भाजपा सरकार आई है। तभी से बिजली व्यवस्था सुधरी है साथ ही बहन बेटियों को पूर्ण सुरक्षा मिली है। उन्होंने अंबेडकर पार्क में अपनी निधि से दलित समाज के लिए बारात घर बनवाने की घोषणा की। इस अवसर पर चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर,संजय धीमान आदि ने सभा को संबोधित किया
Byte=संजीव बालियान (केंद्रीय मंत्री)


