फिर घटाई कक्षा, अब चांद से सबसे कम दूरी 150 किमी

चांद से भारत के चंद्रयान-3 की दूरी लगातार कम होती जा रही है। यानी अब वह समय करीब आ रहा है, जब चंद्रयान चांद की सतह को छू लेगा। कल एक बार फिर चंद्रयान-3 की कक्षा घटा दी गई । अब चंद्रयान चंद्रमा के बेहद करीब चक्कर लगाएगा।भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने तीसरी बार अपनी कक्ष कम होने के बाद कक्ष का गोलाकार चरण शुरू किया है। यह सिलसिला आज तक चलेगा और इसके बाद चंद्रयान चांद पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार होगा। ISRO ने ट्वीट करके कक्षा घटाने की जानकारी दी है। ISRO की तरफ से कहा गया है कि आज सुबह साढ़े 8 बजे अगला ऑपरेशन होगा। इससे पहले 9 अगस्त को चांद की कक्षा घटाई गई थी। उससे भी पहले पांच अगस्त को इस कक्षा को घटाया गया था। आपको बता दें कि 14 जुलाई को इस मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लांच किया गया था▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *