दुनियां के सबसे बूढ़े व्यक्ति का निधन , ब्राजील के गोम्स ने 127 वर्ष की आयु में ली अन्तिम सांस

विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माने जाने वाले शख्स जोस पॉलिनो गोम्स का निधन हो गया है। ब्राजील के मीडिया के अनुसार, गोम्स की उम्र 127 वर्ष थी। खास बात यह है कि चार दिन बाद उनका 128वां जन्मदिन था। मिनस गेरैस स्टेट के पेड्रा बोनिता में अपने घर पर उनका निधन हुआ । रिपोर्टों के अनुसार, उम्र का शतक पार कर चुके गोम्स इतने फिट थे कि चार साल पहले तक भी घोड़ों की सवारी करते थे।
पेड्रा बोनिता के रजिस्ट्री ऑफिस से उनका मैरिज सर्टिफकेट मिला है। 1917 के मैरिज सर्टिफिकेट के अनुसार, जोस का जन्म 4 अगस्त 1895 को हुआ था। यदि उनकी उम्र के बारे में उनका दावा सही है, तो इसका मतलब यह होगा कि गोम्स का जन्म महारानी विक्टोरिया की मृत्यु से पहले हुआ था। इस तरह वह दोनों विश्व युद्धों और तीन वैश्विक महामारियों के दौरान जीवित रहे। रिकॉर्ड के अनुसार, उनकी शादी 22 साल की उम्र में हुई थी। यह माना जाता है कि उनका जन्म 1900 से पहले हुआ था▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *