Breaking

देहरादून।डीजीपी अशोक कुमार आईपीएस ने आज किशनपुर स्थित पीएसी मैस में जवानों के साथ पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। उत्तराखण्डी भोजन मोटे अनाजों- मंडुआ, झंगोरा, ज्वार, बाजरा से भरपूर है। मोटे अनाज (श्रीअन्न) स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छे हैं। मोटे अनाज की ताकत व तमाम फायदों को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी भी इसे भोजन में शामिल करने पर जोर दे रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया है, इसका उद्देश्य मोटे अनाज को अपनी डाइट में जोड़कर सेहत को बेहतर बनाना है।

उत्तराखण्ड पुलिस जवानों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग की सभी मेस में प्रत्येक दिन एक समय मोटे अनाज के व्यंजन बनाने के निर्देश जारी किये हैं। मोटे अनाजों के प्रोत्साहन में गढ़भोज अभियान के श्री द्वारिका प्रसाद सेमवाल का भी योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *