Breaking
सचिन त्यागी
बागपत जिले में कड़ी प्रशासनिक निगरानी के बीच जलाभिषेक शुरू कर दिया गया है। शनिवार रात्रि 8ः23 मिनट से चर्तुदशी का जलाभिषेक विधि विधान के साथ किया जा रहा है। पुरामहादेव में अपने आराध्य भगवान आशुतोष जलाभिषेक करने लिए लाखों शिव भक्त कावंड़ियां लाईन में खड़े होकर भोलेनाथ का उद्धघोष कर रहे है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पीत विजयवर्गीय व्यवस्था बनाने में लगे हुए है।

हरिद्वार से गंगा जल लेकर लाखों कांवडियां बागपत स्थित पुरामहादेव मंदिर पहुंच चुके है। मंदिर के मुख्यपुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि शानिवार रात्रि 8ः23 मिनट से चर्तुदशी का जलाभिषेक शुरू हो चुका है। शुक्रवार से मंदिर क्षेत्र व आस पास के इलाकों में लाखों कांवडियां एक़त्र हो चुका था झंडारोहण व पूजा के बाद जलाभिषेक शुरू कर दिया गया है। मंदिर के गेट, गर्भ ग्रह, और मेले में भारी पुलिस तैनात है मंदिर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वाच टांवर से पूरे क्षेत्र को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये है। जलाभिषेक करने के बाद अपने गणतंव्य को जाने वाले कांवड़ियों के लिए परिवहन विभाग की और से कैंप लगाया गया है।

गाड़ियों की व्यवस्था की गयी है। बसों द्वारा उनको भेजा जा रहा है। कांवड़ मार्गो पर पुलिस तैनात कर रास्तों को सुगम बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्पीत विजयवर्गीय का कहना है कि सुरक्षा के सभी इंतजाम किये गये है। सादी वर्दी व कांवडियों के भेष में पुलिस लगी हुई है। रात्रि में जलाभिषेक का पूरा जोर रहेगा। सुबह तक कुछ राहत देखने को मिलेगी। सोमवार को भी स्थानिय शिवभक्तों की भारी भीड़ रहेगी।

