Breaking
🚀
ISRO की इस सफल अंतरिक्ष उड़ान पर कई देशों ने भारत को बधाई संदेश भेजे हैं. इन देशों में जापान, ब्रिटेन, यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भारत को इस सफलता के लिए बधाई दी है. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भी भारत के लिए बधाई संदेश जारी किया है.
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण के लिए ISRO को बधाई दी. जापान और ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी भारत के मून मिशन की तारीफ की. वहीं, ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी यूके स्पेस एजेंसी ने भारत को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘मंजिल- चांद… चंद्रयान के सफलतापूर्वक लॉन्च के लिए ISRO को बधाई.’ ▪️

