Breaking

प्रशांत त्यागी

सहारनपुर।बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा और हवाई निरीक्षण किया सहारनपुर पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिलकाना इलाके के साथ-साथ नकुड व शहरी इलाकों की जो कालोनियां बाढ़ ग्रस्त थी उन कालोनियों का पहले तो हवाई निरीक्षण किया उसके बाद कई जगह बने बाढ़ राहत शिविरों पर मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और वहां पर बाढ़ पीड़ित लोगों से बातचीत की और उनको राहत सामग्री भी वितरित की उसके बाद मुख्यमंत्री सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे और वहां पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आला अधिकारियों से भी बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक की और उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में ही मीडिया के साथ ब्रीफिंग की और बताया कि सहारनपुर जनपद में सात जनहानि हुई है जिन लोगों की मौत इस आपदा में हुई है उनके परिवार को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा साथ ही जिन किसानों की फसल बाढ़ से बर्बाद हुई है उसका भी आकलन कराया जा रहा है और उन किसानों को भी उचित मुआवजा सरकार की तरफ से दिया जाएगा वहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है और ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ यूपी के कई जिलों से करोड़ों शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से अपने अपने शहरों को गंगा जल लेकर लौट रहे हैं उन शिव भक्तों पर कल पुष्प वर्षा की जाएगी वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है साथ ही किसानों से लेकर आम जनता को इस दुख को उन्होंने आज साझा किया।

रिपोर्ट प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *