Breaking news

बाबा बर्फानी की भक्ति का रंग सिर्फ भारतीयों पर ही नहीं, बल्कि विदेशियों पर चढ़ता दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे हजारों तीर्थयात्रियों के साथ कैलिफोर्निया के दो अमेरिकी नागरिकों को भी देखा गया। दोनों ने भगवा वस्त्र पहन रखा था। विदेशी नागरिकों ने कहा कि अमरनाथ यात्रा उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। वे कई सालों से यात्रा का इंतजार कर रहे थे। अमेरिकी नागरिकों ने कहा कि हम हमेशा मंदिर में आने का सपना देखते थे। हमने इस यात्रा पर यूट्यूब वीडियो देखे और कई वर्षों तक यात्रा की योजना बनाई। अब सब कुछ ठीक हो गया है और हम यहां हैं।

अमेरिकी तीर्थ यात्रियों से अमरनाथ यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यहां आकर हमारी भावना का वर्णन करना असंभव है। भोलेनाथ की कृपा से ही यह संभव हो सका है। उन्होंने इंतजामों के लिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की भी प्रशंसा की। उन्होने कहा कि यहां एक विशेष प्रकार की शांति है, जो यह स्थान और ये पहाड़ और निश्चित रूप से वह पवित्र गुफा प्रदान करती है। हम चाहते हैं कि यह शांति सभी के लिए कायम रहे।


जब उनसे अमरनाथ यात्रा में शामिल होने की प्रेरणा के बारे में पूछा गया, तो उनमें से एक विदेशी नागरिक ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस के भक्त स्वामी विवेकानंद अमरनाथ आए थे। उन्हें एक बहुत ही महत्वपूर्ण अनुभव हुआ था। मैं इस कहानी को 40 वर्षों से जानता हूं। उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानन्द को भगवान शिव के दर्शन हुए थे और उन्होंने इसे बहुत महत्वपूर्ण बताया▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *