शिक्षक दिवस पर सपा ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, जिया चौधरी बोले—अमर्यादित भाषा का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देंगे
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चौक पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने की।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके शिक्षा, ज्ञान और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा और ज्ञान को राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार माना था। समाजवादी पार्टी उनके विचारों को नमन करते हुए सामाजिक न्याय, समानता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
जिया चौधरी ने राजनीतिक विरोध को लोकतंत्र का हिस्सा बताते हुए कहा कि व्यक्तिगत अपमान और अभद्र भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने सहारनपुर की एक जनसभा में समाजवादी नेतृत्व के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को निंदनीय बताया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी। अमर्यादित भाषा का जवाब समाजवादी कार्यकर्ता उसी भाषा में नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से संगठन को मजबूत करके देंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की नीतियों का राजनीतिक रूप से मुकाबला किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, विचार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने, समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने तथा संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जन-जन के बीच काम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव इलम सिंह गुर्जर, जिला महासचिव कोरी सोमपाल सिंह भाटी, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, नवाब प्रधान जटवाड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, जिला अध्यक्ष छात्र सभा आयुष चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव युवजन सभा अरशद मलिक, प्रदेश सचिव मजदूर सभा रामपाल सिंह पाल, सपा नेता सलीम मलिक, जिला सचिव अनुज गुर्जर, पवन पाल, इमरान खान, सभासद सुंदर सिंह, मीर हसन चेयरमैन, तस्लीम खान, असलम चौधरी, अकील राणा, गगन महिव, दीपक, नीरज गुप्ता, विकास कुमार, कपिल देवराज, चंद्र प्रकाश, साजिद खान समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Muzaffarnagar

