सिक्किम में सुरंग हादसा: 20 मजदूरों की मौत, 5 अब भी लापता, राहत अभियान जारी
सिक्किम। सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में 21 जुलाई को संदिग्ध मीथेन गैस विस्फोट के बाद सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 मजदूर अब भी सुरंग के अंदर फंसे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव दल लगातार उन्हें निकालने में जुटे हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय सुरंग के भीतर कई मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। अचानक गैस विस्फोट और उसके बाद हुए धंसाव से सुरंग का रास्ता बंद हो गया। जहरीली गैस, मलबा और ऑक्सीजन की कमी के कारण बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत अभियान चला रही हैं।
घटना के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की है। वहीं हादसे के कारणों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost
— राजसत्ता पोस्ट

