बिग ब्रेकिंग: गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला ज़ीशान मुठभेड़ में ढेर
Anuj Tyagi
गाज़ियाबाद में शुक्रवार तड़के फेमस यूट्यूबर सलीम ‘वास्तविक’ पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी ज़ीशान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ के निर्देशन में की गई।
एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार बदमाश और पुलिस टीम के बीच करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी की ओर से लगभग 10 राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान ज़ीशान निवासी नगला सैफी, जिला अमरोहा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी आरोपी ने यूट्यूबर सलीम पर चाकू से हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में वह बाइक पर पीछे बैठा दिखाई दिया था और कुर्ता-पायजामा पहने हुए था।
पुलिस ने मौके से हमले में प्रयुक्त चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद करने का दावा किया है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान गाजियाबाद पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे और कहा था कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#Ghaziabad #UPPolice #Encounter #BreakingNews #AnujTyagiPost
थानाध्यक्ष लोनी मुकेश कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, दो कॉन्स्टेबल विपिन कुमार सचिन कुमार की बाजू में गोली लगी।

