आगरा। आगरा में खंदौली के पीली पोखर में बुधवार सुबह सात बजे टाटा मैजिक और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। टाटा मैजिक में सवार लोग धौलपुर से शादी समारोह से कैटरिंग का सामान लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। सभी हरियाणा के रहने वाले थे। मरने वाले एक व्यक्ति की पहचान मंदीप के रूप मे हुई है। दो अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

आगरा से अलीगढ़ जा रही थी मैजिक

घटना सुबह सात बजे की है। आगरा से टाटा मैजिक अलीगढ् की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सादाबाद की ओर से आते तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टाटा मैजिक में सवार लोगों की चीखें सुनकर जुटे राहगीरों ने उसमें फंसे लोगो को बाहर निकाला। तब तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। घायलों को पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

कैटरिंग का काम करते हैं सभी

पुलिस के अनुसार मरने वालों तीन लोगों में मंदीप की पहचान हो सकी है। घायलों के नाम पवन सिंह, अमन निवासी बलरामपुर थाना सेक्टर 21 जिला कैथल हरियाणा और दीपक व एक अज्ञात है। हादसे में घायल हुए लोग कैटरिंग का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *