बुढाना के व्यापारियों ने बजट को नकारा
–कस्बे की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला
मुज़फ्फरनगर
जनपद के कस्बा बुढाना में अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल रजिस्टर इकाई बुढाना की परिचय मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी व्यापारियों ने एक दूसरे का परिचय किया। बैठक में बजट पर भी चर्चा की गई। मीटिंग में महामंत्री अरबाज़ क़ुरैशी ने बजट को आम आदमी के लिए निराश जनक बताया। अरबाज़ ने कहा कि सरकार ने 12 लाख की आय में टेक्स पर तो छूट कर दी मगर आम आदमी मंहगाई के इस दौर में 12 लाख रुपये सपने में ही देख सकता है। इसके अलावा कस्बे में जाम की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ओर कस्बे में शासन की ओर से सोमवार का दिन साप्ताहिक छुट्टी का निर्धारित किया गया है। मगर कुछ दुकानदार अपनी हठदर्मि से दुकान खोलते है । जिन्हें देखम देख ओर व्यापारी भी दुकान खोलते है। हमारी ममाँग है कि कस्बे में पूर्ण रूप से साप्ताहिक बन्दी का कड़ाई से पालन कराया जाए। जिसके लिए हम जल्द ही एसडीएम बुढाना से भी मिलेंगे। इसके अलावा संरक्षक सुरेंद्र सिंघल ने भी बजट को आम आदमी के लिए निराश जनक बताया उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार की तो व्यवस्था करें। ओर कस्बे में लगने वाले पेठ बाजार को कहि ओर शिफ्ट करकर नागरिको के जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए। नगर अध्य्क्ष संजीव कुमार संगल ने व्यापारियों की एकता पर बल दिया है। साथ ही उन्होंने 60 वर्ष से ऊपर के व्यापारियों को तीन हजार रूपये मासीके पेंशन व्यापारियों का आयुष्मान कार्ड और व्यापारियों को बिना गारंटी के लोन की व्यवस्था की जाए।
संरक्षक तनवीर कुरैशी ने पेठ बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लेडी पुलिस मुस्तेद करने। कस्बे में ई रिक्शाओं के जाम से निजात ओर महावीर तिराहे पर होने वाली अवैध स्टैंडिंग को खत्म करने की मांग की है। उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति ने कहा कि बुढाना के मेंन बाजार के सामने दिन निकलते ही सेकड़ो की तादाद में ई रिक्शा खड़े हो जाते है। जिस कारण वहां भारी भरकम जाम रहता है। और गलत दिशा से आ रहे बाजार में लोग क्रॉसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो सकते है। उन्हें वहां से हटवाया जाए। बैठक में संरक्षक सुरेंद्र सिंघल, तनवीर कुरेशी, नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति, विशाल कुमार,विनोद कश्यप, महामंत्री अरबाज़ क़ुरैशी, सचिव नसीम भटियारा, कोषाध्यक्ष सुफियान,सचिव लाला राजपाल, फैय्याज आढ़ती, हाफिज अहमद, आदि सामिल रहे।

