चौ. रविंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि आज के छात्र ही कल देश की शक्ति होंगे——
मुज़फ्फरनगर,आज दिनाँक 04.01.24 को आदर्श इंटर कॉलेज मेघा शकरपुर के प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर से उपस्थित जनों को एवं विशेष रूप से छात्र व छात्राओं को शिक्षा की महत्ता तथा शक्ति के सम्बंध में मे अवगत कराने के साथ साथ नवीन टेक्नोलॉजी के सकारात्मक प्रयोग व नकारात्मक प्रभाव से सावधान रहने हेतू जागरुक करते हुए उन्हें देश का भविष्य तथा शक्ति बताया । उनके साथ में चौ. रामफल सिंह दरोगाजी, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, मास्टर प्रदीप कुमार रहे। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे। क्षेत्र से काफी जन, छात्र – छात्राएँ व अभिभावकगण मौजूद रहे, विद्यालय प्रबंधक श्री ओम सिंह प्रधान जी ने सभी का स्वागत करते हुए मंचासीन का माल्यार्पण किया।

