श्री गुरु गोबिंद सिँह महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभातफेरी निकाली गई
मुज़फ्फरनगर,श्री गुरु गोबिंद सिँह महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभातफेरियां गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब घासमंडी सरवट गेट से रोजाना निकाली जा रही है जो दिनांक 1जनवरी 2025 से 6जनवरी 2025तक सुबह 6बजे प्रकाश पर्व तक निकाली जायेंगी!

आज की प्रभातफेरी सुबह 6बजे गुरुद्वारा साहिब घासमंडी से आरम्भ होकर अंसारी रोड, साकेत कालोनी, सरवट रेलवे फाटक, गाँधी कालोनी गली नम्बर 23मे समाजसेवी सरदार सतनाम सिँह हँसपाल के घर पहुंची!जहाँ सभी संगतो का गली नम्बर 23के निवासियों ने पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया! यहाँ जत्थेदार देविंदर सिँह कालू एवं जत्थे द्वारा गुरुबानी कीर्तन से संगतो को निहाल किया! अरदास उपरान्त संगतो को दूध पकोडो का लंगर छकाया गया !उसके बाद प्रभात फेरी साकेत कालोनी, अंसारी रोड होते हुये गुरद्वारा साहिब पर समाप्त हुई!
प्रभातफेरी मे मुख्य रूप से जत्थेदार देविंदर सिँह कालू,दीपक सिँह चावला,रणजीत सिँह, सतनाम सिँह हँसपाल, परमित सिँह, गुरमीत सिँह, तिलकराज अरोरा, हरमीन्दर सिँह, हिमांशु अरोरा,शरणजीत सिँह गंभीर, सुरेंद्र वर्मा, नीरज खन्ना,शालू मलिक, रामनिवास पाल, अनुराग शर्मा, ध्रुव गोयल,जसवंत सिँह, हरमन सिँह,अमरजीत सिँह जोड़ा, गुरनीत कौर, ज्योति, कामना कौर, सोनम, काजल आदि शामिल रहे!

