हिसार। हरियाणा में लगातार पांचवें दिन स्मॉग की वजह से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को हरियाणा के आठ समेत देश के 22 शहरों की हवा ज्यादा खराब श्रेणी में रही। 396 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ देश में दिल्ली और हरियाणा में भिवानी में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। भिवानी में एक्यूआई 365 पहुंच गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार के लिए भी 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी में स्माग का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत जारी की गई है।

यह है देश के प्रदूषित शहर

  • दिल्ली : 396
  • हरियाणा का भिवानी : 365
  • उत्तर प्रदेश का हापुड़ : 355
  • उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद : 341
  • उत्तर प्रदेश का मुज्जफरनगर : 338
  • बिहार का हाजीपुर : 334
  • हरियाणा का बहादुरगढ़ : 330
  • हरियाणा का जींद : 329
  • उत्तर प्रदेश का मेरठ : 329
  • हरियाणा का रोहतक : 326
  • पश्चिम बंगाल का दुर्गापुर : 324
  • राजस्थान का भिवाड़ी : 322
  • हरियाणा का कैथल : 319
  • उत्तर प्रदेश का नोएडा : 316
  • हिमाचल प्रदेश का बद्दी : 311
  • चंडीगढ़ : 309
  • बिहार का सहरसा : 306
  • उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर : 306
  • हरियाणा का करनाल : 306
  • हरियाणा का गुरुग्राम : 304
  • हरियाणा का सोनीपत : 304
  • मेघालय का ब्रिनहट : 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *