मुज़फ्फरनगर तालाब की 18 बीघा भूमि से हटवाया गया अवैध निर्माण, SDM सदर निकिता शर्मा ने मौके पर खड़े होकर चलवाया बुलडोजर
तितावी थाना क्षेत्र के गाँव सल्हाखेड़ी में तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ भी राजस्व टीम व तितावी पुलिस के साथ रहे मौजूद,
गॉव के तालाब की 18 बीघा जमीन पर कब्ज़ा कर अवैध रूप से बनाये गए पशुओ के लिए 8 शेड, शौचालय, पशुओं के चारे की खोर, जिस पर अब मुज़फ्फरनगर प्रशासन का बुलडोजर चला है। सालाखेड़ी गांव में बहुत समय से जल भराव की समस्या थी, स्कूल जाने में बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था पिछले हफ्ते तहसीलदार ने स्वयं मौके पर जाकर अवैध अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी थी वही कल खुद एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने मौके पर पहुँच 18 बीघा तालाब की भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटवाया,
वरुण शर्मा

