अनुज त्यागी
मुज़फ्फरनगर, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता किसान नेता राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर ट्वीट करते हुए कहा है
13 माह चले किसान आंदोलन में 400 किसान संगठन, लाखों किसानों की मौजूदगी के बावजूद हिंसा नहीं हुई.700 से अधिक किसान शहीद हुए लेकिन किसानों ने संयम नहीं खोया.बिल वापस हुए.उसके बारे में बीजेपी सांसद कंगना रनौत का बयान शहीद किसानों और देश के करोड़ों किसानों का अपमान है।
देखे भाजपा सांसद कंगना रनौत का interview
भाजपा हाई कमान ने कंगना रनौत के बयान से झाड़ा पल्ला
कंगना रनौत का मत पार्टी का नहीं है’: किसानों पर विवादित बयान के बाद BJP ने मंडी सांसद को चेताया
Kangana Ranaut: किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर अभिनेत्री से नेत्री बनीं कंगना रनौत की टिप्पणी से असहमति जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार (26 अगस्त) को कहा कि मंडी से लोकसभा सांसद को भविष्य में इस तरह के बयान नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं
बता दे हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता. उन्होंने किसान आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और प्रदर्शन स्थल पर रेप और हत्याएं हो रही थीं.
कंगना रनौत के इस बयान पर विपक्ष लगातार हमलावर है.
कांग्रेस ने कंगना पर NSA के तहत एक्शन लिए जाने की मांग की है. वहीं, अब बीजेपी ने भी कंगना के इस बयान से किनारा करते हुए कहा कि ये उनका निजी बयान है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं।

