सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर जनपद में 5000 युवाओं को दिया रोजगार का उपहार: 30 करोड़ का ऋण वितरण: टैबलेट स्मार्टफोन भी किए वितरित
मुजफ्फरनगर 22 अगस्त,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर जनपद की तहसील जानसठ क्षेत्र के ग्राम केलापुर जसमोर में भगवंत इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी बीआईटी परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान 5000 युवाओं को रोजगार का उपहार प्रदान करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित पात्रों को 30 करोड रुपए का ऋण वितरण किया और 1000 युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन भी वितरित किए यहां पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनिल कुमार और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और राज्य मंत्री वन पर्यावरण केपी मलिक और राज्य मंत्री वैकल्पिक ऊर्जा डॉक्टर सोमेंद्र तोमर एवं क्षेत्रीय सांसद चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन लखनऊ से पधारी टीवी एंकर श्रीमती अनीता सहगल द्वारा ऐतिहासिक सफलता के साथ किया गया इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और मंत्री सोमेंद्र तोमर एवं क्षेत्रीय सांसद चंदन चौहान ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योजनाओं का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया एवं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत भी किया,
कार्यक्रम को संबोधित करते केबिनेट मंत्री अनिल कुमार
कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री कपिल देव अग्रवाल

इस अवसर पर तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने स्वयं संभाली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे हैं जनहितेषी कार्यक्रमों को विस्तार से बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ सभी क्षेत्रीय नेताओं ने बारी-बारी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की और समस्याएं भी बताई।
खबर सोर्स-वरिष्ठ पत्रकार मुजम्मिल हुसैन

