ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
सहारनपुर,जगणेश राणा
जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुड्ढाखेड़ा में मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहन को स्कूल से लेने जा रहे 22 वर्षीय अंकुश पुत्र घसीटू को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। भारी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे, इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली का पीछा कर गांव से कई किलोमीटर दूर सहारनपुर जनपद के बहेड़ा गांव के पास जाकर ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया लेकिन ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। सूचना मिलने पर बडगांव थाना प्रभारी सतेंद्र राय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे उधर चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

