मुज़फ्फ़रनगर,राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश सचिव हाजी गुलरेज सिद्दीकी उर्फ राजू आढ़ती का हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता हाजी गुलरेज सिद्दीकी उर्फ राजू आढ़ती को पार्टी हाईकमान ने राजू आढ़ती की पार्टी में कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव बनाया है,

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जंयत सिंह के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के अनुमोदनोंपरान्त हाजी गुलरेज सिद्दीकी उर्फ राजू आढ़ती को प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव बनाया गया है उनके समर्थकों में काफी खुशी की लहर है उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और सभी लोगों मिष्ठान वितरण भी किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *