अदनान अख्तर,राजसत्ता पोस्ट

मुजफ्फरनगर
शनिवार को जॉइंट फॉर्म ऑफ़ मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट संगठन यूनिट (मुजफ्फरनगर) के पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों ने आर० जी० कर मेडिकल कॉलेज कलकत्ता की जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता पूर्ण बलात्कार और हत्या मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य के विरोध में नगर के टाउन हॉल से लेकर शिव चौक तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद मृतक डॉक्टर मोमिता देबनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे मामलों से नाराज़ संगठन ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की। एसोसिएशन ने देश भर में इंडियन मेडिकल संगठनों की हड़ताल के समर्थन करने की भी घोषणा कर रखी है।

कार्यक्रम में जॉइंट फॉर्म ऑफ मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राहिब आलम त्यागी, जिला संरक्षक प्रवीण शर्मा, जिला अध्यक्ष कामेश भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष तालिब गॉड, जावेद खान, विक्की कुमार, अजय रोढिया, हारून, अल्ताफ, मनोज पाल, आमिर सुहेल, मोहम्मद सैफ, दीपक शर्मा, सचिन कुमार, अंकित शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, सदाकत अली, शाहनवाज, नावेद, ब्रजवीर आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *