स्वतंत्रता दिवस -2024 के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानों, कार्यालयो पर हर्षोल्लास के साथ किया गया ध्वजारोहण

मुज़फ्फरनगर, 78 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ जनपद के प्रत्येक थानों व कार्यालयों पर मनाया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय/थानों पर राष्ट्रगान का गायन करते हुए ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान का वितरण किया गया। साथ ही पुलिस बल को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई और सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *