मुज़फ्फरनगर,पुरकाजी विधानसभा के कुछ गांव को टोल फ्री किए जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मुख्यसचिव को लिखा पत्र,केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने लिखा मेरी विधान सभा पुरकाजी के समस्त ग्रामवासी रामपुर, मलीरा, बाननगर, जटनगला, कल्लरपुर, कछौली, दीदाहेड़ी के संयुक्त हस्ताक्षरित प्रार्थना-पत्र का अवलोकन करने का कष्ट करें, जो मुजफ्फरनगर के रोहाना टोल प्लाजा पर 10 कि०मी० के दायरे में पड़ने वाले गांव रामपुर, मलीरा, बाननगर, जटनगला, कल्लरपुर, कछौली, दीदाहेड़ी को रोहाना टोल टैक्स मुक्त कराने के सम्बन्ध में है। टोल से 8 कि०मी० दूर पड़ने वाले गॉव रणखण्डी को टोल टैक्स से मुक्त रखा गया है, जबकि टोल से 6 से 8 कि०मी० की दूरी पर पड़ने वाले गांवों को टैक्स देना पड़ता है। प्रत्येक दिन ग्रामवासियों को टोल से गुजरना पड़ता है और हर बार टोल टैक्स वसूला जाता है।केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने ग्रामवासियों ने टोल टैक्स से निजात दिलाये जाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने लिखा है इस विषय को गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए टोल टैक्स से मुक्त किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें।
वैसे हम राजसत्ता पोस्ट के पाठकों का बताना चाहेंगे मुज़फ्फरनगर सहारनपुर रॉड पर स्थित रोहना टोल प्लाजा पर प्रतिदिन मारपीट की घटनाएं सामने आती है जहां पर टोल कर्मियों के द्वारा वाहन चालकों के साथ मारपीट की घटनाएं आम हो चुकी है जबकि टोल प्लाजा की 10 किलोमिटर के रेंज पड़ने वाले गावो से भी टोल वसूला जाता है।वही रोहना गांव में जाने वाले रास्ते पर भी एक अवैध टोल लगाकर वसूली की जा रही है।।

