अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट के मामले में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा बोले: दोषी लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बार एसोसिएशन के कार्यालय में अधिवक्ताओं से पूर्व सांसद ने की वार्ता

पूर्व सांसद ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जाएगी पूरे मामले की जानकारी

राजसत्ता पोस्ट, देवबंद।

अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट के मामले में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पूरे प्रकरण की मुख्यमंत्री को जानकारी दी जा रही है ।

बुधवार को पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा पार्टी नेताओं के साथ बार एसोसिएशन के कार्यालय पहुंचे और अधिवक्ताओं से पूरे मामले की जानकारी ली। अधिवक्ताओं की और से अध्यक्ष नरेश चौहान, पूर्व अध्यक्ष समय सिंह पुंडीर सुरेश चंद त्यागी ने पूर्व सांसद को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर हुए हमले के मामले की आरोपियों का हल्की धाराओं में चालान किया है। जिससे पुलिस से अब उन्हें न्याय की आस नहीं है। दोषी लोगों पर सत्य कार्रवाई होनी चाहिए जो भविष्य में नजीर बने। पूर्व सांसद राघव लखनपाल द्वारा अधिवक्ताओं से मामले की जानकारी लेने के बाद कहा कि दोषी लोग चाहे कितने ही मजबूत क्यों ना हो योगी आदित्यनाथ सरकार ऐसे लोगों को छोड़ेगी नहीं। उन्होंने कहा जनपद के अधिकारियों से फोन पर वार्ता हुई है उन्हें उचित कार्रवाई के लिए कहा गया है। पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। देर शाम तक उनसे फोन पर वार्ता होने के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यालय से उनकी बात हो चुकी है। जिस पर अधिवक्ताओं ने संसद के आश्वासन का समर्थन किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद मुसर्लिन, देश दीपक त्यागी, यशपाल त्यागी, सियानंद त्यागी, दुष्यंत त्यागी, रविंद्र पुंडीर, सुरेश त्यागी, ठाकुर सुरेंद्र पाल, अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद, एडवोकेट, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, ठाकुर अनुज कुमार, राजवीर शर्मा, सचिन त्यागी, अब्दुल गनी, बरहम सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

डाक बंगले पर उच्च अधिकारियों के साथ की वार्ता

पूर्व सांसद ने अधिवक्ताओं और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ अलग भी बैठक की और मामले में उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि दोषी लोगोंपर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

अधिवक्ता के चेंबर पर सुनी समस्याएं

अधिवक्ताओं के कार्यक्रम के बाद पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता संदीप शर्मा के चेंबर पर पहुंचे और वहां अधिवक्ताओं की समस्या भी सुनी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर गंभीर है।

हर मंगलवार को सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं : पूर्व सांसद

पूर्व सांसद ने‌ भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वह अब हर मंगलवार को देवबंद बैठेंगे और कार्यकर्ताओं की समस्या को सुना जाएगा। वह सांसद ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *