STF मुठभेड़
एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही की टीम से मुठभेड़ में मारा गया पंकज यादव।
पूर्वांचल का कुख्यात अपराधी पंकज यादव मथुरा में एसटीएफ और मथुरा पुलिस के साझा ऑपरेशन में हुआ ढेर
एक लाख का इनामी पंकज यादव एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा गया पंकज यादव
मौके से एक पिस्टल,एक रिवॉल्वर,कारतूस बाईक बरामद
हत्या,लूट,डकैती,रंगदारी जैसे करीब 40 मुकदमे थे दर्ज
मऊ में ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह पुलिसकर्मी को मारने का आरोप भी पंकज पर था।
यूपी STF की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के जनपद मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में लगभग 5.20 बजे मुख्तार अंसारी और बिहार के माफिया शहाबुद्दीन और अन्य गिरोहों के लिए भाड़े पर हत्या करने वाला कॉंट्रैक्ट किलर पंकज यादव के साथ मुठभेड़ हुई.
मुठभेड़ में पंकज यादव गोली लगने से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया .
मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने बिछाया जाल
बुधवार सुबह चार बजे पंकज यादव अपने साथी के साथ कहीं जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ आगरा और फरह पुलिस ने आगरा – दिल्ली राजमार्ग पर ब्रज की रसोई के आगे रोषू गढ़ी के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस के मुताबिक एक घंटे चली मुठभेड़ में पंकज ने ने 10 राउंड गोलियां चलाई।

