जनपद मुज़फ्फरनगर में नई मंडी क्षेत्र के ए टू जेड रोड पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होना चाहिए- अशोक बालियान
पीजेंट वेलफ़ेयर एसो. के चेयरमैन अशोक बालियान ने उत्तरप्रदेश के कौशल विकास राज्य मन्त्री कपिलदेव अग्रवाल व जनपद मुज़फ़्फ़रनगर के मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ महावीर सिंह फ़ौजदार को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किये जा रहे है।शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऐसे स्थानों पर किराये के भवन में स्थापित किये जा रहें है, जहाँ पूर्व से कोई स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है।
जनपद मुज़फ्फरनगर में नई मंडी में ए टू जेड रोड का यह क्षेत्र जिला अस्पताल बहुत दूर है और आसपास कोई सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है। यहाँ पर बड़ी संख्या में आबादी रहती है। इसलिए नई मंडी क्षेत्र के ए टू जेड रोड पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता है।
अत; आपसे अनुरोध है कि जनपद मुज़फ्फरनगर में नई मंडी क्षेत्र के ए टू जेड रोड पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के सम्बन्ध में समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

