CM योगी से मुलाक़ात के बाद बोले जयंत चौधरी-

लखनऊ,CM योगी से हुई बढ़िया मुलाक़ात,बाबा के UP के विजन पर हम सब ने बातचीत की,CM से मुलाक़ात का कम समय मिला,1 घंटे मुलाक़ात के लिए कम था, मन हो रहा है कि और मुलाक़ात होती,हम सिर्फ चुनाव पर बात नहीं करते हमनें नीतियों पर बातचीत की,मुख्यमंत्री जी ने UP के लिए अपने ब्रॉड विजन को साझा किया,हमारे सभी विधायकों को अपना विजन बताया,हम सब उन योजनाओं के क्रियान्वयन पर लगे है, साथ काम कर रहे है,BJP-RLD साथ लड़ेंगे,10 की 10 सीटों पर हमारा ध्यान है -जयंत

जल्द होने हैं उपचुनाव

दरअसल, यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन उपचुनावों को काफी अहम माना जा रहा है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियों में हलचलें तेज है सभी पार्टियां शाम दाम दंड भेद के हथकंडे अपना कर होने वाले उपचुनाव की सभी सीटें जीतना चाहती हैं. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों में से 9 सीटों पर अपनी दावेदारी कर रही है तो वहीं भाजपा का सहयोगी गठबंधन राष्ट्रीय लोकदल अपनी मीरापुर सीट के अलावा दो अन्य सीटों पर दावेदारी करती हुई दिखाई दे रही है.

बता दे रालोद सुप्रीमो केंद्रीय राज्यमंत्री स्वत्रंत प्रभार जयंत चौधरी ने आज रालोद यूपी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, रालोद कोटे से केबिनेट मंत्री अनिल कुमार,रालोद राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे सहित रालोद के सांसदों, विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *