मुज़फ्फरनगर,24 जुलाई बुधवार:स्वायत्त शासन कर्मचारी संठगन की एक आपातकालीन बैठक आज दिनांक 24.07.2024 को अपरान्ह 2.00 बजे नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के पालिका सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें पालिका के लगभग समस्त कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभा के प्रारम्भ होने पर श्री बृजमोहन, अध्यक्ष स्वायत्त शासन कर्मचारी संठगन शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा समस्त कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि श्री राजीव कुमार शर्मा, सभासद वार्ड-23 द्वारा पालिका के कर्मचारियों द्वारा अवैध नियुक्ति एवं बिना डी0पी0पी0 अथवा योग्यता के आधार पर पदौन्नति अथवा वेतन प्राप्त किये जाने सम्बन्धी भ्रामक सूचना/तथ्यों के आधार पर शिकायत प्रस्तुत की जा रही हैं तथा अनावश्यक रूप से अधिकारियों पर कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि श्री राजीव कुमार शर्मा, सभासद वार्ड-23 द्वारा की गई शिकायत भ्रामक एवं तथ्यहीन है क्योंकि कर्मचारियों की डी0पी0सी0 अथवा पदौन्नति की समस्त प्रक्रिया अधिकारीगण द्वारा सम्पादित की जाती है, इसमें किसी भी स्तर पर कर्मचारी का कोई हस्तक्षेप नही होता है परन्तु श्री राजीव शर्मा, सभासद द्वारा जानबूझकर कर्मचारियों को अपना निशाना बनाकर उनपर दबाव बनाते हुए गलत करार्य कराने हेतु अपना स्वार्थ सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में ही यह बैठक आहूत की गई, जिसमें समस्त कर्मचारी आगामी कार्यवाही हेतु अपने-अपने सुझाव आमन्त्रित करें। श्री ओमवीर सिंह, प्रान्तीय उपाध्यक्ष स्वायत्त शासन कर्मचारी संठगन द्वारा कहा गया कि श्री राजीव कुमार शर्मा, सभासद द्वारा लगभग 10 माह से लगातार मेरी व्यक्तिगत रूप से शिकायतें की जा रही हैं, जिसमें मेरे द्वारा समस्त जांच का सामना किया जा रहा है परन्तु वर्तमान में श्री राजीव शर्मा, सभासद द्वारा अब पालिका के समस्त कर्मचारियों की भ्रामक एवं झूठी शिकायत करने को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ओमवीर सिंह, प्रान्तीय उपाध्यक्ष स्वायत्त शासन कर्मचारी संठगन पूरे सदन को यह भी बताया गया कि शासनादेश संख्या-1/2024/63/सैंतालीस-का-1-2024-13(1)/1997 कार्मिक अनुभाग-1, लखनऊ दिनांक 29 जनवरी, 2024 में यह व्यवस्था दी गई है कि प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में ’’शिकायतकर्ता से इस बारे में एक शपथ-पत्र उपलब्ध कराने तथा शिकायतों की पुष्टि हेतु समुचित साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा जाए और उनके प्राप्त होने के उपरांत ही आगे की कार्यवाही की जाए’’। जिसके क्रम में शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुरूप ही श्री राजीव कुमार शर्मा, सभासद द्वारा शपथ-पत्र एवं साक्ष्य का उपलब्ध कराने के उपरांत ही जांच सम्बन्धी कोई प्रक्रिया अपनाई जाए। श्री विकास कुमार, महामंत्री स्वायत्त शासन कर्मचारी संठगन शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा कहा गया कि कर्मचारियों का उत्पीडन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। श्री मौ0सालिम, जिला अध्यक्ष स्वायत्त शासन कर्मचारी संठगन द्वारा कहा गया कि पूरा संगठन एक है तथा संगठन एक जुट होकर कर्मचारी हित के लिए हर लडाई लडने को हर समय तैयार है। तद्परांत पूरे सदन द्वारा आपसी विचार-विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया कि सर्वप्रथम इस विषय में विस्तृत रूप से ज्ञापन तैयार करते हुए पूरे विषय की जानकारी उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाए तथा इस सम्बन्ध में एक निश्चित अवधि तक कोई कार्यवाही ना होने की स्थिति में संगठन द्वारा कलमबंद हडताल अथवा कामबंद हडताल जैसी आगामी रणनीति अपनाई जाए। बैठक में  सुनील वर्मा, पूर्व महामंत्री स्वायत्त शासन कर्मचारी संठगन शाखा मुजफ्फरनगर,  प्रवीण कुमार,  फिरोज खाँ,  मैनपाल सिंह,  गोपी वर्मा,  मनोज बालियान, संदीप यादव,  मोहन कुमार,  नितिन कुमार,  विवेक बिडला,  गगन महेन्द्रा, की निपुण,  अशोक ढींगरा,  कैलाश नारायण,  अमित गोस्वामी,  सतेन्द्र,  मनीष कुमार,  संजीव सिंघल,  नदीम खाँ,  वसीम अहमद,  इकबाल आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *