शिवानी त्यागी आत्महत्या प्रकरण:दो आरोपी गिरफ़्तार, मुख्य आरोपी ज्योति फरार

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन

पुलिस ने 72 घंटे से पहले आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद

एक्सिस बैंक की नोएडा शाखा में कार्यरत रिलेशनशिप मैनेजर द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल की चेतावनी के बाद पुलिस ने उक्त घटना में वांछित चल रहे दो अन्य अभियुक्तो को भी गिरफ्तार किया है। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के मुताबिक समाज का उत्पीड़न करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। समाज के पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। नोएडा में 12 जुलाई को एक्सिस बैंक में कार्यरत रिलेशनशिप मैनेजर शिवानी त्यागी ने बैंक के अधिकारियों के उत्पीड़न के चलते आत्महत्या कर ली थी। शिवानी त्यागी की मौत के बाद उसके पास से एक पांच पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था। जिसमें उसने बैंक के ही तीन अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगा था। पुलिस ने मृतक शिवानी त्यागी के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपी ज्योति चौहान, गिरिजा देवी, गुंजन, मोहम्मद अकरम व राकिब के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी द्वारा उक्त मामले की गंभीरता को समझते हुए पीड़ित परिवार से बात कर उक्त प्रकरण में पुलिस अधिकारियों से वांछित अपराधियों को जल्द गिरफ़्तार करने को कहा गया व साथ ही साथ दिनांक 21/07/2024 को पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय नवनिर्माण दल ने महासचिव अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में मृतक शिवानी त्यागी के पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए उनके घर भेजा था। इसके बाद रा.न.द. सुप्रीमो श्रीकांत त्यागी द्वारा ग़ाज़ियाबाद प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा गया अगर 72 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो त्यागी भूमिहार समाज पूरे उत्तर प्रदेश में उग्र आंदोलन कर श्रीकांत त्यागी ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर 72 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो राष्ट्रवादी नवनिर्माण के तत्वावधान में समस्त उत्तर प्रदेश में त्यागी भूमिहार समाज पूरे उग्र आंदोलन किया जायेगा व हर एक जनपद के एसएसपी मुख्यालय का घेराव होगा। इतना ही नहीं राष्ट्रीय नवनिर्माण दल ने पूरे मामले में पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक के सभी पदाधिकारी को अलर्ट भी कर दिया था। जिसके चलते ग़ाज़ियाबाद प्रशासन द्वारा जहां एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया तो वही रा.न.द. सुप्रीमो श्रीकान्त त्यागी की चेतावनी के बाद रातो रात अपराधियों पर लागतार छापेमारे कर दो अन्य आरोपी सलारपुर सेक्टर-39 नोएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर निवासी गुंजन एवं जैदपुर दिल्ली की रहने वाली गिरिजा देवी दलगिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। श्रीकांत त्यागी ने दैनिक भास्कर से वार्ता करते हुए का त्यागी समाज के लोगों का किसी भी सूरत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्य आरोपी को बचाने में लगी हुई थी परंतु अब ऐसा किया जाना संभव नहीं है हमने मुख्य आरोपी ज्योति चौहान की गिरफ़्तारी के लिए ग़ाज़ियाबाद प्रशासन को 48घंटे का अतिरिक्त समय दिया है, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय सीमा में मुख्य आरोपी की गिरफ़्तारी का आश्वाशन दिया गया है।
रा.न.द. सुप्रीमो श्रीकान्त त्यागी की चेतावनी के बाद हरकत में आई ग़ाज़ियाबाद पुलिस

ग़ाज़ियाबाद निवासी शिवानी त्यागी की आत्महत्या कांड का मामला ग़ाज़ियाबाद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मुद्दा बनने लगा था। त्यागी भूमिहार संगठन पूरे मामले को लेकर जहां एक और उग्र आंदोलन की तैयारी में जुट गए थे तो वही त्यागी भूमिहार समाज के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी भी इस पूरे मामले में सक्रिय नजर आए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *