जनपद मुजफ्फरनगर में आज मीनाक्षी चौक सिटी सेंटर के सामने बने कांवड़ शिविर में ईओ नगरपालिका प्रज्ञा सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमे साफ़ सफ़ाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा शिविर को प्लास्टिक मुक्त तथा जीरो वेस्ट बनाने हेतु शिविर संचालकों से वार्ता की गई तथा खुले में चल रहे स्नानगृह का अलग पर्दा लगाने हेतु निवेदन किया गया
मोबाइल टॉयलेट पूर्व में लगे स्थल से शिफ्ट किया जा रहा क्योंकि जल जमाव और सफ़ाई कराने में समस्या आ रही थी
कांवड़ियों की सुविधा हेतु मोबाइल टॉयलेट का स्थल परिवर्तित किया जा रहा शिविर संचालकों ने अपनी व्यवस्था दिखलायी कि जीरो वेस्ट प्लास्टिक मुक्त शिविर के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है खाने पीने की व्यवस्था पत्तल या पेपर ग्लास का प्रयोग किया जा रहा है प्लास्टिक की ग्लास प्लेट चम्मच का प्रयोग नहीं किया जा रहा ईओ प्रज्ञा सिंह निरीक्षण के दौरान संतुष्ट नजर आई।

खबर व फोटो स्रोत्र-पवन अग्रवाल जी

