जड़ौदा पांडा गांव जाने के दौरान देवबंद में कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान,प्रदेश की भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सहारनपुर, देवबंद।

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा 2027 का विधानसभा अन्याय और न्याय के बीच होगा। प्रदेश की जनता इस जातिवादी सरकार को अब उखाड़ फेंकेगी।

रविवार की देर शाम देवबंद से गांव जड़ौदा पांडा जाने के दौरान देवबंद में कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में बोलते हुए अभिषेक त्यागी ने कहा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जनता के बीच अपना जनाधार खो चुकी है। प्रदेश के सभी जनपदों में भाजपा गुटबाजी का शिकार हो चली है ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रदेश सरकार का जाना तय है। प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच कुर्सी की लड़ाई हो रही है। जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त भाजपा की सरकार को जनता इस बार उत्तर प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा देवबंद में युवाओं के पास रोजगार का कोई साधन नहीं है, आज युवा शिक्षित होने के बावजूद भी घर पर बैठा है। उन्होंने कहा कि अब कौरव और पांडवों में सीधा युद्ध होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धृतराष्ट्र बताते हुए कहा कि उनके दुर्योधन आतंक का नंगा नाच कर रहे हैं। लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं, रिश्वत बिना दिए तहसील और थानों में कोई काम नहीं होता। ऐसे में अब जनता इस भ्रष्ट सरकार को बर्दाश्त नहीं कर रही है। अभिषेक त्यागी ने कहा अगर पार्टी ने उन्हें देवबंद से चुनाव लड़ने का जिम्मा सौंपा तो वह इसके लिए तैयार हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अवनीश उर्फ बिट्टू त्यागी ने कहा त्यागी भूमिहार समाज अब भाजपा को वोट नहीं देगा। क्योंकि भाजपा को त्यागी ब्राह्मण समाज का वोट तो चाहिए लेकिन जब उनके लोग चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा के ही लोग साजिश के तहत उन्हें हरवाने का काम करते हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभिषेक त्यागी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत भी किया, इस दौरान अधिवक्ता दुष्यंत त्यागी, राजेश त्यागी, संजय त्यागी,‌ नितिन त्यागी, विनीत त्यागी आदि मौजूद रहे।

मंदिर कमेटी को दिए एक लाख 51 हजार रुपए

रविवार को जड़ौदा पांडा गांव पहुंचे राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी ने बाबा नारायण दास जूड़ मंदिर में पार्टी संगठन की और से‌ मंदिर समिति को एक लाख 51 हजार रुपए की राशि भेंट की। अभिषेक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल बाबा नारायण दास जुड़ मंदिर में भविष्य में भी विकास कार्य करने का काम करेगा। इस दौरान मंदिर कमेटी के लोगों ने अभिषेक त्यागी और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का भी जोरदार स्वागत किया।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *