ग्लोकल यूनिवर्सिटी में डा० अरशद सम्राट को शिक्षा रत्न 2024 से किया गया सम्मानित
पद्मश्री डा० भारत भूषण एवं वाइस चांसलर पंकज मिश्रा ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर
ग्लोकल विश्वविद्यालय मिर्जापुर पोल बेहट सहारनपुर यूपी में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन में सम्राट इंटर कालेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य डा० अरशद सम्राट को शिक्षा रत्न 2024 से सम्मानित किया गया। डा० अरशद सम्राट को यह सम्मान पद्मश्री डा० भारत भूषण एवं यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पंकज मिश्रा ने प्रदान किया। विदित हो कि 250 प्रतिभागियों में से मुजफ्फरनगर के सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य डा अरशद सम्राट को शिक्षा रत्न सम्मान 2024 के लिए चयनित किया गया था। ग्लोकल विश्वविद्यालय कि ओर से बताया गया कि शिक्षा सम्मान के लिए डा०अरशद सम्राट का चयन इसलिए किया गया है। क्योंकि इनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी शिक्षण को प्राथमिकता से रखकर शिक्षक समाज में कुछ अलग हटकर योगदान दिया गया है। जो समाज के लिए हितकारी है व अनुकरणीय हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि योगगुरु पद्मश्री डॉ. भारत भूषण, उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सचिव, परिवहन विभाग अखिलेश कुमार (आईएएस), सहारनपुर के शहर काज़ी, काजी नदीम अख्तर, पद्मश्री डॉ. राजन सक्सेना, पद्मश्री चौ. सेठपाल सिंह सहित ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. के. शर्मा, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. मिश्रा एवं कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. एस.पी. पाण्डे,प्रतिकुलपति (आयुष) प्रोफेसर डॉ. जॉन फ़िनबे एवं प्रोफेसर डॉ. उमेश कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *