हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी चिकित्सक अहबर हुसैन गिरफ्तार,आरोपी अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ की थी शिकायत

सहारनपुर, देवबंद।प्रशांत त्यागी

हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी चिकित्सा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ बजरंग दल ने जमकर प्रदर्शन किया था जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

पश्चिम बंगाल निवासी एक महिला ने देवबंद कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि नगर निवासी एक चिकित्सक ने श्रम को हिंदू बताते हुए उसके साथ शादी की और फिर जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। इतना ही नहीं महिला का आरोप था कि आरोपी चिकित्सक द्वारा अपने ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। इसके बाद बजरंग दल नेता विकास त्यागी के नेतृत्व में महिला ने अधिकारियों से मुलाकात की और इंसाफ की गुहार लगाई थी। इतना ही नहीं बजरंग दल नेता द्वारा पूरे मामले में सहारनपुर दिग को भी इतना ही नहीं बजरंग दल नेता द्वारा पूरे मामले में सहारनपुर डीआईजी को पत्र भेज कर आरोपी चिकित्सक संगीन धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। खुफिया विभाग और पुलिस की टीम चिकित्सक से पूछताछ भी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया आरोपी चिकित्सक डा. अहबर हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया फरार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


………

शातिर किस्म का अपराधी है आरोपी चिकित्सक

देवबंद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी चिकित्सक बड़ा ही तेज तर्रार और साथी किस्म का व्यक्ति है। इसके खिलाफ पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज है जिसमें यहां जेल जा चुका है। आरोपी की उक्त चिकित्सक इससे पहले भी चार शादियां कर चुका है।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *