मुज़फ्फरनगर,खतौली गुरुद्वारा माता राममूर्ति जी मे कल रात्रि मीरी पीरी के मालिक छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ज़ी का प्रकाश पर्व एवं भगत संत कबीर ज़ी का जन्मदिवस पर्व गुरुबानी शब्द कीर्तन एवं गुरु साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालकर बड़ी श्रद्धा भाव से मनाया गया जिसमे मुज़फ्फरनगर से किसान चिंतक समाजसेवी सरदार सतनाम सिँह हँसपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक बाटला ज़ी एवं सुखमनी साहिब की पाठ की रोजाना लड़ी करने वाली सभी महिलाओ को प्रबंधक कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया! कार्यक्रम का संचालन सरदार सतनाम सिँह खतौली वालो द्वारा किया गया! रात्रि 9बजे सरबत दे भले की अरदास ज्ञानी सोहन सिँह ज़ी द्वारा की गई उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगतो को छकाया गया!
इस मौके पर मुख्य रूप से सरदार विरेन्दर सिँह मान, सरदार तजेन्दर सिँह प्रधान जी ,जोगिंदर सिँह सलूजा, रिंकू सिँह सलूजा, आदेश बहन जी,लता रानी मंडल महामंत्री महिला मोर्चा, प्रवीण ठकराल, अवतार सिँह, सतपाल सिँह सकरेट्री सिँह सभा ,जसबीर सिँह खजाँची,राजेंद्र तनेजा प्रधान शिव मूर्ति, इंदरजीत सिँह जीनस, चुन्नीलाल ज़ी, ईश्वर सिँह, सरदार हरभजन सिँह,आशीष रावल, नितिन ग्रोवर,गोगिया जी,विद्याभूषण साहनी ओम जी मोबाईल, सुमित रहेजा महेन्दर सिँह आदि ने उपस्थित रहकर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त की।।

