मुजफ्फरनगर में नोएडा एसटीएफ की टीम और रतनपुरी पुलिस ने ₹200000 के इनामी बदमाश निलेश राय को किया ढेर! बिहार एसटीएफ की टीम भी मुठभेड़ में रही शामिल

आज दिनांक 5-6-24 को यूपी एसटीएफ़ की नोएडा यूनिट , मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस और बिहार एसटीएफ़ के संयुक्त ऑपरेशन में थाना रतनपुरी मुज़फ़्फ़रनगर क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हुई है जिसमे बिहार का कुख्यात बदमाश निलेश राय निवासी बारो रामपुर थाना गढ़हरा बेगूसराय बिहार जिस पर बिहार से दो लाख का ईनाम घोषित हो रखा था , गंभीर रूप से घायल हुआ है और इसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
कुख्यात अपराधी निलेश पर हत्या, लूट , डकैती और रंगदारी जैसे 16 गंभीर धाराओ के अभियोग पंजीकृत है
दिनांक 21-2-24 को जब थाना गढ़हरा क्षेत्र बेगूसराय में पुलिस ने रेड की थी तब इसने अपने साथियों के साथ बिहार पुलिस की पार्टी पर अंधाधुंध फायर करते हुए भाग गया था जिसमे एक व्यक्ति को गोली लगी थी और गंभीर रूप से घायल हो गया था।

