मुज़फ्फरनगर,रविवार 2 जून:शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद मखियाली पर जन मानस एवं केंद्र पर आए मरीजो के लिए लगाए गए पियाऊ का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया, केंद्र पर hrp डे एवं नसबंदी केम्प का भी आयोजन था इसके चलते काफी भीड़ रही और तेज धूप गर्मी से राहत के लिए यह पियाऊ की व्यवस्था chc मखियाली के समस्त स्टाफ के सहयोग से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा कराई गई जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी ब्लाक सदर डॉ अरविंद पंवार द्वारा अपना पूरा समय देकर पूरी टीम का प्रोत्साहन किया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था का जाएजा लिया गया. इस प्रोग्राम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय प्रताप साही . कुलदीप शर्मा, योगेश त्यागी, नितिन वालिया, नितिन त्यागी,श्रीमती छाया, श्रीमती अनुराधा, रोहित, रमेश का सहयोग रहा!
देखे छाया चित्र

अनुज त्यागी,8171660000

