जो बीते 60 वर्षों में नहीं हुआ, वह एक वर्ष में होता दिखा,गली गली में फैला सड़कों का जाल, सफाई व्यवस्था रही दुरुस्त

देवबंद नगर पालिका का एक वर्ष का कार्यकाल हुआ पूरा

देवबंद। संवाददाता

नगर पालिका देवबंद के एक वर्ष के कार्यकाल में पालिका अध्यक्ष विपिन घर द्वारा नगर की सूरत और सीरत ही बदल कर रखती है। आजादी के बाद से जिन क्षेत्रों में काम नहीं हुए, आज वहां सड़कों का जाल देखा जा रहा है। क्षेत्र के लोग एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर खुश हैं।

देवबंद नगर पालिका का विश्व स्तर पर एक अलग महत्व है। यहां का पालिका अध्यक्ष अपने आप में विश्व के अंदर एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है वजह है सिद्ध पीठ त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर तीर्थ स्थल और विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक संस्था देवबंद दारुल उलूम। मुस्लिम आबादी अधिक होने के चलते शिक्षा का अभाव जरूर यहां दिखाई देता है। लेकिन पिछले एक वर्ष से भाजपा यहां की नगरपालिका की सत्ता पर काबिज है। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग शांत प्रिय और व्यवहार व्यवहार कुशल जीवन पद्धति के आधार पर लोगों के बीच में अपना एक अलग ही महत्व रखते हैं। विकास कार्यों की बात करें तो यहां पर जिस प्रकार से वार्ड अनुसार कार्य हुए सड़कों का जाल बिछाया गया और प्रकाश के मजबूत प्रबंध किए गए वह अपने आप में काबिले तारीफ है। इस प्रकार से सफाई व्यवस्था का शेड्यूल नगर पालिका द्वारा एक वर्ष में तैयार किया गया वह अपने आप में एक अलग ही नया प्रयोग है। जो सफल होता दिखाई दिया ।

रोजाना सुबह ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां लोगों के घरों पर दस्तक देती हैं, और सफाई कर्मचारी भी अलग-अलग मोहल्ले में जाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम करते हैं। बीते एक वर्ष में नगर पालिका में जिस प्रकार से व्यापक स्तर पर सुधार कार्य हुए वह अपने आप में पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग के लिए अलग ही महत्व रखती है। अधिशासी अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र राय ने बताया नगर पालिका देवबंद ने देवबंद के चारों ओर सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ बीते एक वर्ष में ज्यादातर मोहल्ले में सड़के बनवाई। इसके अलावा लोगों की जन समस्याओं को भी पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग बड़े ही सूझबूझ के साथ निस्तारण करते नजर आते हैं।

*नेताजी सुभाष चंद्र बोस और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री चौक का हुआ सौंदर्य करण: विपिन गर्ग*

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने बताया कि राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के दिशा निर्देश और आशीर्वाद से देवबंद में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिनमें महत्वपूर्ण कार्य स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री चौक, धार्मिक स्थल देवीकुंड का सौंदर्यकरण, श्री खाटू श्याम मंदिर के पास सौंदर्यकरण समेत भव्य और दिव्या मेले का आयोजन करना नगर पालिका की प्रमुख उपलब्धि है। उन्होंने बताया देवबंद में बीते 1 वर्ष में उनका प्रयास रहा की जनता के हित में ज्यादा से ज्यादा कार्य हो, उसी क्रम में सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव के मानक के अनुसार सड़कों का निर्माण कराया गया। जबकि पहले नगर पालिका भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार्यों के बीच लूट का अड्डा बनी हुई थी। आज नगर पालिका निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ क्षेत्र में नगर की जनता की सेवा कर रही है। आगामी 4 वर्षों के कार्यकाल में देवबंद को विश्व स्तर पर सौंदर्य करण कराकर चमकाने का काम किया जाएगा।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *