65 साल के दरिंदे ने समाज के रिश्ते को किया तारतार,13 साल की बच्ची दरिंदे के गांव से और पहचान से ही थी

बिजनौर-जंगल मे बकरी चराने गई नाबालिग किशोरी से हुआ दुष्कर्म। 65 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। रेहड़ थाना क्षेत्र की घटना।
बिजनौर जिले के थाना रेहड़ इलाके की रहने वाली एक 13 साल की नाबालिग युवती के साथ 65 साल के बुजुर्ग लोलीन सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती के परिजनों की तहरीर पर बुजुर्ग लोलीन सिंह सैनी के खिलाफ बलात्कार की धारा मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकप करा कर पीड़िता का कोर्ट मे बयान दर्ज करा दिया है।बताया जा रहा दरिंदा ओर पीड़िता दोनों एक ही समाज से है बुजर्ग ने समाज के रिश्ते का कलंकित तो किया ही है वही बेटियों में असुरक्षा दहशत फैला दी है बुजुर्ग अगर ऐसे समाज को कलंकित करेंगे तो बेटियां अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी।

