सीतापुर में युवक ने खेला खूनी खेल खुद अपना परिवार किया खत्म

यूपी के सीतापुर में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप, युवक ने मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या की, मां की गोली मारकर,पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या, 3 बच्चों को युवक ने छत से फेंका, तीनों की मौत, परिवार को खत्म कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप, नशेड़ी युवक ने पूरे परिवार को खत्म किया,

एक साथ परिवार में छह मौत होने के चलते पूरा इलाका दहल उठा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए डेड बॉडी को कब्जे में ले ली। कब्जे में लेने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सीतापुर के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि 45 साल का अनुराग सिंह मानसिक रूप से कमजोर था. उसे शराब पीने की लत थी. उसने अपने ही घर के पांच सदस्यों की हत्या की. फिर खुद को गोरी मार ली. पहले अनुराग ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की हत्या की. फिर खुद सुसाइड किया. मृतकों में खुद अनुराग, उसकी 65 साल की मां सावित्री, 40 साल की बीवी और तीन बच्चे (उम्र 12, 9 और 6 साल) शामिल हैं. अनुराग ने अल सुबह इस वारदात को अंजाम दिया.

घर से आ रही चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे. उन्होंने ही इसकी सूचना पुलिस को दी.शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नशेड़ी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था.रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की घटना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *