राहुल और अखिलेश पर तंज- 2 लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज हो गई

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

PM मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में रैली को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में 37 मिनट तक रैली को संबोधित किया। इस दौरान PM ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि UP के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर से रिलीज हो गई है। अरे काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।
PM ने CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ ‌भी की। उन्होंने कहा कि योगी जी कानून व्यवस्था में रत्तीभर छूट नहीं देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। हम देश को झुकने नहीं देंगे। इंडी अलायंस कमीशन के लिए और मोदी मिशन के लिए है।

PM के साथ 3 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मंच पर मौजूद रहे। इनमें UP के CM योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल थे।

PM का एक हफ्ते में यह दूसरा UP दौरा है। इससे पहले 31 मार्च को मेरठ में PM मोदी ने चुनावी ऐलान के बाद पहली रैली की थी। सहारनपुर से PM गाजियाबाद जाएंगे। यहां रोड शो करेंगे।


10 साल में भारत को 5वीं दुनिया की ताकत बना दिया
पीएम ने कहा कि याद कीजिए 2014 में मैंने संकल्प लिया था कि हर स्थिति को बदलूंगा। निराश को आशा में बदलूंगा। आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं रखी। याद कीजिए, तब हमारा भारत दुनिया में 11वें नंबर की आर्थिक ताकत था। मोदी ने 10 साल में भारत को 5वीं दुनिया की ताकत बना दिया।

 

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed